logo

 पति ने पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका, बेटी को भी की मारने की कोशिश; यहां का है मामला

ramgarh_thana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया और अपनी गोद ली हुई पुत्री को भी मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतका का शव लुकमान जंगल से बरामद किया है। जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लग गई है।


पत्नी और बेटी पर पत्थर से हमला 
 घटना शनिवार की रात को हुई, जब देवनाथ कोरवा ने अपनी पत्नी और बेटी पर पत्थर से हमला कर दिया। बेटी ने किसी तरह मौके से भागकर स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। लोगों ने बताया कि देवनाथ कोरवा कुछ दिनों तक बेंगलुरु में मजदूरी करता था, जहां से उसने एक बच्ची को गोद लिया था। 


पंजाब में एक हत्या का भी आरोपी है देवनाथ
सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि देवनाथ कोरवा ने पत्थर से कूच कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बेटी को भी मारने का प्रयास किया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस को जानकारी मिली है कि देवनाथ कोरवा पंजाब में एक हत्या का भी आरोपी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि देवनाथ ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की।

Tags - JharkhandJharkhand newsRamgarhRamgarh newscrimecrime news